जुआ अधिनियम के तहत बृजमनगंज पुलिस की कार्रवाई, 5 लोगों की गिरफ्तारी :

बृजमनगंज, महराजगंज।
महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने 20 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर जुआ अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री सोमेन्द्र मीणा (IPS) के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ (PPS) तथा क्षेत्राधिकारी श्री अनिरुद्ध कुमार (PPS) के पर्यवेक्षण में की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम :
1. दिलीप यादव, पुत्र रामसूरत यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड सं. 11 उड़ियापुर, नगर पंचायत बृजमनगंज
2. एजाज अहमद, पुत्र जमाल अहमद, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम मटिहनवां टोला बड़िहारी, थाना बृजमनगंज
3. बृजेश शर्मा, पुत्र रामसूरत शर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम दुबौलिया टोला गुलराजपुर, थाना बृजमनगंज
4. धर्मेन्द्र कुमार, पुत्र राजाराम, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम शाहाबाद वार्ड नं. 14, नगर पंचायत बृजमनगंज
5. मो. वसीम, पुत्र मो. हुसैन, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम शाहाबाद वार्ड नं. 13, नगर पंचायत बृजमनगंज

बरामदगी :
– कुल 85 ताश के पत्ते, 2290 नकद

पंजीकृत कार्यवाही :
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना बृजमनगंज पर मु0अ0सं0 352/2025, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम :
1. म0उ0नि0 अर्चना यादव
2. उ0नि0 सावन्त कुमार
3. का0 प्रवीण कुमार
4. का0 बृजेश कुमार

इस कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की गई है तथा अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु इसी प्रकार अभियान जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    UP में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक छुट्टी, स्कूल-दफ्तर बंद; बैंक खुले रहेंगे:
    • October 25, 2026

    उत्तर प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सोमवार, 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। योगी सरकार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। छुट्टी के दिन…

    Continue reading
    वोटर लिस्ट की जांच में इस्तेमाल सॉफ्टवेयर पर ECI ने नहीं दी जानकारी, जानिए वजह:
    • October 25, 2026

    चुनाव आयोग (ECI) ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान मतदाता सूची में गलतियां पहचानने के लिए इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर का नाम और वर्जन बताने से इनकार कर दिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *