बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 बाइक बरामद, बाइक चोरी का नेटवर्क टूटा:

जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में बृजमनगंज पुलिस ने बाइक चोरों के गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

क्षेत्राधिकारी फरेंदा, बसंत सिंह ने बृजमनगंज थाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह और उनकी टीम बनगढ़िया तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान स्वाट टीम के प्रभारी भी मौके पर पहुंचे।

चेकिंग के दौरान, इनायतनगर की तरफ से आ रही एक बाइक पर तीन लोग सवार थे, रुकने के इशारे पर बाइक मोड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया, जब बाइक के कागजात मांगे गए, तो वह प्रस्तुत करने में असमर्थ पाए गए, जांच में पता चला कि वाहन प्रेम पुत्र मंगरे, मध्यनगर, पोस्ट अमवा, थाना कोल्हुई बाजार, जनपद महराजगंज के नाम पर पंजीकृत था। तीनों व्यक्तियों ने बताया कि यह बाइक तीन महीने पहले मोहनापुर बाजार से चोरी की गई थी।

अधिक पूछताछ पर उन्होंने खुलासा किया कि कई बाइक चोरी करके दीपक नामक व्यक्ति की “नेशनल ऑटो पार्ट्स” दुकान, सरदार नगर में रखी जाती हैं। वहाँ इन वाहनों के पुर्जे काटकर बेचे जाते हैं और अन्य सामान कबाड़ में भेजा जाता है। मौजूदा समय में दो बाइक दीपक के घर रखी हुई थीं।

पुलिस ने दीपक के घर से यूपी 55 एच 3098 और यूपी 56 एच 2886 नंबर की बाइकें बरामद कीं। इसके अलावा, 4 कटी बाइक के इंजन और पुर्जे भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार किए गए वाहन चोरों की पहचान इस प्रकार हुई:
1. इरफान उर्फ गुड्डू, निवासी नगवा करछुलिया, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर
2. प्रेम यादव, निवासी बैरवा बनकटवा, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज
3. दीपक गुप्ता, निवासी उटिया, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर

तीनों के खिलाफ वाहन चोरी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला:
    • March 21, 2026

    सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद बना हिंसक, बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत महुलानी में ग्राम पंचायत निधि से बन रही सड़क में एक घर के सामने चौड़ी और…

    Continue reading
    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    • March 21, 2026

    मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इसी परिप्रेक्ष्य में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क की चौड़ाई पर विवाद, गांव में तनाव, महिला पर लाठी-डंडों से हमला:
    चुनाव के बाद महंगाई का झटका? Rahul Gandhi ने जताई ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका:
    बारिश के बावजूद महराजगंज में ईद का उत्साह बरकरार, हजारों ने अदा की नमाज़:
    इंडियनऑयल का बड़ा फैसला- वैश्विक महंगाई के बावजूद देश में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर:
    वाराणसी के यूपी कॉलेज में छात्र की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या: