बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 बाइक बरामद, बाइक चोरी का नेटवर्क टूटा:

जनपद महराजगंज के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में बृजमनगंज पुलिस ने बाइक चोरों के गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

क्षेत्राधिकारी फरेंदा, बसंत सिंह ने बृजमनगंज थाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह और उनकी टीम बनगढ़िया तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान स्वाट टीम के प्रभारी भी मौके पर पहुंचे।

चेकिंग के दौरान, इनायतनगर की तरफ से आ रही एक बाइक पर तीन लोग सवार थे, रुकने के इशारे पर बाइक मोड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया, जब बाइक के कागजात मांगे गए, तो वह प्रस्तुत करने में असमर्थ पाए गए, जांच में पता चला कि वाहन प्रेम पुत्र मंगरे, मध्यनगर, पोस्ट अमवा, थाना कोल्हुई बाजार, जनपद महराजगंज के नाम पर पंजीकृत था। तीनों व्यक्तियों ने बताया कि यह बाइक तीन महीने पहले मोहनापुर बाजार से चोरी की गई थी।

अधिक पूछताछ पर उन्होंने खुलासा किया कि कई बाइक चोरी करके दीपक नामक व्यक्ति की “नेशनल ऑटो पार्ट्स” दुकान, सरदार नगर में रखी जाती हैं। वहाँ इन वाहनों के पुर्जे काटकर बेचे जाते हैं और अन्य सामान कबाड़ में भेजा जाता है। मौजूदा समय में दो बाइक दीपक के घर रखी हुई थीं।

पुलिस ने दीपक के घर से यूपी 55 एच 3098 और यूपी 56 एच 2886 नंबर की बाइकें बरामद कीं। इसके अलावा, 4 कटी बाइक के इंजन और पुर्जे भी जब्त किए गए।

गिरफ्तार किए गए वाहन चोरों की पहचान इस प्रकार हुई:
1. इरफान उर्फ गुड्डू, निवासी नगवा करछुलिया, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर
2. प्रेम यादव, निवासी बैरवा बनकटवा, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज
3. दीपक गुप्ता, निवासी उटिया, थाना उसका बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर

तीनों के खिलाफ वाहन चोरी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    गोरखपुर में PDA YOUTH MEET UP अभियान के तहत युवा सम्मेलन, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे पर हुई चर्चा:
    • November 12, 2026

    गोरखपुर, 12 अक्टूबर 2026। समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अंकुर पाण्डेय के नेतृत्व में PDA YOUTH MEET UP अभियान के अंतर्गत गोरखपुर के कूड़ाघाट में युवा सम्मेलन का…

    Continue reading
    यूपी की सियासत में नए समीकरण की आहट, ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन पर चर्चा तेज:
    • November 12, 2026

    यूपी चुनाव 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होने लगी है। एक ओर सत्ताधारी NDA है तो दूसरी तरफ विपक्षी INDIA गठबंधन अपनी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *