बृजमनगंज में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य हिंदू सम्मेलन आयोजित:

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज नगर पंचायत के रामलीला पार्क में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में संघ शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश्वरानंद महाराज जी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज को एकजुट करने की आवश्यकता है। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि समाज अभी नहीं जागा तो हिंदुत्व और सांस्कृतिक मूल्य कमजोर हो जाएंगे।

उन्होंने धर्म और संस्कृति से बच्चों को जोड़ने, पारिवारिक व सामाजिक मर्यादाओं को बनाए रखने पर जोर दिया तथा समाज को सतर्क रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महेश्वरानंद महाराज द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात आयोजक मंडल द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

मुख्य वक्ता गोपाल आर्या जी ने कहा कि एक सोची-समझी साजिश के तहत हिंदू समाज को नशे की ओर धकेला जा रहा है, उन्होंने वैदिक सनातन परंपराओं की ओर लौटने और धर्म परिवर्तन को हर हाल में रोकने की आवश्यकता बताई। वहीं प्रवक्ता ज्योति सिंह ने कहा कि नई शुरुआत की जरूरत है और पूजा-पाठ में स्वयं के साथ बच्चों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

कार्यक्रम का समापन आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। सभा का संचालन सभासद जे.पी. गौड़ ने किया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिश्चंद सोनकर ने मुख्य अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि महेश्वरानंद महाराज जी ने नगर पंचायत अध्यक्ष, कार्यक्रम के संरक्षक एवं नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल तथा नगर के व्यापारियों के साथ बैठक कर हिंदू धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव, चेयरमैन सहकारी समिति योगेंद्र यादव, हरिश्चंद पांडेय, चंदू सिंह, आंसू सिंह, चुन्नू सिंह, शौर्य वीर सिंह, सभासद झीनक विश्वकर्मा, मनोज जायसवाल, अनूप चौरसिया, प्रद्युम्न सिंह, दिलीप गुप्ता, शैलेश सिंह, आशीष जायसवाल, नटवर गोयल, टिंकल पांडेय, रामकुमार कसौधन, दिनेश कुमार पांडेय, कुंज बिहारी त्रिपाठी, कुसुम प्रजापति सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर:
    • June 25, 2026

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने अपनी नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को जारी की गई सूची में कुल 64 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी…

    Continue reading
    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पासपोर्ट अब पड़ेगा महंगा, 1 जुलाई से बदल जाएंगी फीस:
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, सभी 8 आरोपी गिरफ्तार:
    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर:
    उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:
    विधानसभा चुनाव से पहले सियासी घमासान, AIMIM ने अखिलेश को बताया ‘आज का दुर्योधन’