Bareilly News : थार से घूमकर बेच रहे थे मार्फीन

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। चार आरोपी थार गाड़ी में सवार थे, तलाशी के दौरान आरोपियों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की मार्फीन बरामद हुई है ।बरेली में इज्जतनगर थाना पुलिस और एसओजी ने मंगलवार को थार गाड़ी में घूम रहे चार संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान इनके पास 996 ग्राम मार्फीन क्रूड मिला, बरामद मार्फीन की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये बताई गई है, पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी कलीम, बच्चन और तस्लीम मूल रूप से शाहजहांपुर जिले के निवासी हैं, जबकि इनका साथी नसरुद्दीन बरेली के थाना हाफिजगंज के गांव लभेड़ा का निवासी है। आरोपियों ने बताया कि वह काफी समय से स्मैक और मार्फीन की तस्करी का धंधा कर रहे थे, इनमें से दो ड्राइवर हैं और पहले ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करते थे, बाद में ज्यादा कमाई के चक्कर में वह तस्करी के धंधे में आ गए, एसपी सिटी मानुष पारीक और सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस गिरोह का खुलासा किया, इज्जतनगर पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया, आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

  • Related Posts

    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    • August 23, 2026

    नौतनवां, महराजगंज | नौतनवां तहसील सभागार में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक…

    Continue reading
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    • August 22, 2026

    उसका, सिद्धार्थनगर | जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को जनपद में ‘थाना दिवस’ का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    One thought on “Bareilly News : थार से घूमकर बेच रहे थे मार्फीन

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    2027 से पहले यूपी में सियासी हलचल तेज, संजय सिंह ने अखिलेश यादव से की मुलाकात:
    नौतनवां में रसोईयों का सम्मान, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का हुआ वितरण:
    सिद्धार्थनगर: सनई-पकड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित टेंपर पलटने से ड्राइवर की मौत:
    सिद्धार्थनगर में थाना दिवस, डीएम-एसएसपी ने सुनी जनता की फरियाद, पुलिस परिसर में नए भोजनालय का लोकार्पण:
    अमित शाह चर्चा के लिए तैयार थे, स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से पूछा- भागा कौन?