महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर निशाना, संबोधन को बताया ‘कोरा’:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री Narendra Modi के देश के नाम संबोधन पर प्रतिक्रिया दी है।

अखिलेश यादव ने कहा, महिला आरक्षण के पक्ष में हम सब हैं। कोई भी विपक्षी पार्टी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि जब महिला आरक्षण पहली बार लाया गया था, तब सभी दलों ने समर्थन देकर इसे पास किया था। उनके अनुसार, जब सरकार को लगा कि कल बहुमत नहीं मिलेगा तो उन्होंने रात में ही इसे एक्ट बना दिया। महिला आरक्षण तो है, लेकिन जो उनकी (भाजपा) साजिश थी और उनके साथियों का जो खुफिया कार्यक्रम चलता है, उसका पर्दाफाश हो गया है।

प्रधानमंत्री के संबोधन पर टिप्पणी करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कई लोगों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री भविष्य में महिला प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा, संबोधन भी कोरा था और उसमें जो उम्मीद थी, वह भी खाली रही।

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि महिला आरक्षण का कोई विरोध नहीं है, क्योंकि आधी आबादी तो सबकी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि आधी आबादी को सम्मान दिया जा रहा है, तो इसमें पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और आदिवासी समाज को भी शामिल किया जाना चाहिए।

  • Related Posts

    यूपी में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड; दोपहर में ‘कर्फ्यू’ जैसा सन्नाटा, मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी:
    • April 24, 2026

    उत्तर प्रदेश में आज भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। यहाँ आज के मौसम का मुख्य अपडेट दिया गया है: तापमान और लू (Loo) की स्थिति:औसत तापमान: प्रदेश के…

    Continue reading
    यूपी 2027 की रणनीति तय, बीजेपी ने योगी को बताया चेहरा:
    • April 23, 2026

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी चुनाव में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड; दोपहर में ‘कर्फ्यू’ जैसा सन्नाटा, मौसम विभाग की गंभीर चेतावनी:
    यूपी 2027 की रणनीति तय, बीजेपी ने योगी को बताया चेहरा:
    यूपी बोर्ड के नतीजे घोषित; 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% छात्र सफल:
    वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर:
    सोना खरीदने का सही समय? आज फिर गिरे दाम, देखें 10 ग्राम सोने की ताजा कीमत: