महराजगंज ऑनर किलिंग: प्रेमी संग देख बहन को भाइयों ने पीट-पीटकर मार डाला:

यूपी के महराजगंज में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। प्रेमी के साथ मिली बहन को भाइयों ने पीटकर मार डाला। आरोपियों ने प्रेमी को भी पीटा। उसे मरा समझकर छोड़ गए। होश आने पर प्रेमी ने घटना की जानकारी दी।

महराजगंज के पनियरा थाना इलाके में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रेमी के साथ देखकर नाराज भाइयों ने बृहस्पतिवार रात अपनी ही 19 वर्षीय बहन की लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गोरखपुर ले जाकर जला दिया।

प्रेमी को भी बुरी तरह पीटकर अधमरा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने प्रेमी के घरवालों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपी भाइयों को शनिवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात युवती से मिलने उसका प्रेमी रवि कुमार गुप्ता उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान बाहर से लौटे भाई ने दोनों को साथ देख लिया। गुस्से में उसने अपने दो अन्य भाइयों को भी बुला लिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर दोनों को कमरे में बंद कर रॉड से ताबड़तोड़ वार किए।

इस बर्बर पिटाई में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बुरी तरह घायल युवक किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला। भाइयों ने उसका पीछा किया और उसके घर के पास जाकर उसे पीटा और मरा जानकर छोड़ भागे।

शव को चुपचाप जला डाला:
हत्या के बाद आरोपियों ने वारदात को छिपाने की पूरी साजिश रची। शुक्रवार सुबह युवती के शव को पिकअप में लादकर गोरखपुर के सहजनवां क्षेत्र स्थित सिसई घाट ले गए और चोरी-छिपे जला दिया। इतना ही नहीं, घर में पड़े खून के निशान मिटाने के लिए सफाई कराई और खून से सने कपड़ों को भी जला दिया।

युवक के परिजनों की तहरीर पर हुई कार्रवाई:
युवक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की। मेडिकल कॉलेज में भर्ती रवि ने होश में आने के बाद अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मारपीट की तहरीर दी, जिस पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

चर्चा है कि जब पुलिस युवती की तलाश में जुटी, तब इस पूरी घटना का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शनिवार को सीओ सदर अंकुर कुमार गौतम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की।

पुलिस ने आरोपी कमलेश और अमलेश निवासी भवानीपुर टोला अमहिया थाना पनियरा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है।

News Reported by: Jaynendra Upadhyay Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत:
    • August 3, 2026

    Big Update: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीजेपी के गढ़ मानी जाने वाली…

    Continue reading
    बृजभूषण को बरी किए जाने के बाद विनेश फोगाट का पहला रिएक्शन:
    • August 3, 2026

    महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी किए जाने के बाद ओलिंपियन और जुलाना से कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत:
    बृजभूषण को बरी किए जाने के बाद विनेश फोगाट का पहला रिएक्शन:
    52 वर्षीय कॉलेज क्लर्क ने तमंचे से की आत्महत्या, मौत से पहले लिखी भावुक आखिरी इच्छा:
    लेहरा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत:
    पहले नाम पूछा, फिर मारी गोली… कुलगाम में आतंकियों का दिल दहला देने वाला हमला: