महिला आरक्षण पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर निशाना, संबोधन को बताया ‘कोरा’:

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री Narendra Modi के देश के नाम संबोधन पर प्रतिक्रिया दी है।

अखिलेश यादव ने कहा, महिला आरक्षण के पक्ष में हम सब हैं। कोई भी विपक्षी पार्टी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि जब महिला आरक्षण पहली बार लाया गया था, तब सभी दलों ने समर्थन देकर इसे पास किया था। उनके अनुसार, जब सरकार को लगा कि कल बहुमत नहीं मिलेगा तो उन्होंने रात में ही इसे एक्ट बना दिया। महिला आरक्षण तो है, लेकिन जो उनकी (भाजपा) साजिश थी और उनके साथियों का जो खुफिया कार्यक्रम चलता है, उसका पर्दाफाश हो गया है।

प्रधानमंत्री के संबोधन पर टिप्पणी करते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कई लोगों को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री भविष्य में महिला प्रधानमंत्री के नाम की घोषणा करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा, संबोधन भी कोरा था और उसमें जो उम्मीद थी, वह भी खाली रही।

अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि महिला आरक्षण का कोई विरोध नहीं है, क्योंकि आधी आबादी तो सबकी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि आधी आबादी को सम्मान दिया जा रहा है, तो इसमें पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और आदिवासी समाज को भी शामिल किया जाना चाहिए।

  • Related Posts

    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत:
    • August 3, 2026

    Big Update: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है। जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बीजेपी के गढ़ मानी जाने वाली…

    Continue reading
    बृजभूषण को बरी किए जाने के बाद विनेश फोगाट का पहला रिएक्शन:
    • August 3, 2026

    महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बरी किए जाने के बाद ओलिंपियन और जुलाना से कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बांकीपुर में BJP को बड़ा झटका, जनसुराज के प्रशांत किशोर की धमाकेदार जीत:
    बृजभूषण को बरी किए जाने के बाद विनेश फोगाट का पहला रिएक्शन:
    52 वर्षीय कॉलेज क्लर्क ने तमंचे से की आत्महत्या, मौत से पहले लिखी भावुक आखिरी इच्छा:
    लेहरा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत:
    पहले नाम पूछा, फिर मारी गोली… कुलगाम में आतंकियों का दिल दहला देने वाला हमला: