महिलाओं के करियर पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, बोला- सपनों को पूरा करना ‘क्रूरता’ नहीं:

सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के करियर और विवाह से जुड़े अधिकारों पर अहम टिप्पणी करते हुए साफ कहा है कि पत्नी का अपने पेशेवर सपनों को पूरा करना वैवाहिक क्रूरता नहीं माना जा सकता। अदालत ने कहा कि सिर्फ इस आधार पर किसी महिला के करियर को गलत ठहराना कि उससे पति या ससुराल वालों की भावनाएं आहत हो सकती हैं, बेहद पिछड़ी सोच को दर्शाता है।

Justice Vikram Nath और Justice Sandeep Mehta की पीठ ने कहा कि महिला की प्रोफेशनल पहचान को पति की मंजूरी पर निर्भर मानना संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि 21वीं सदी में भी किसी सक्षम महिला के करियर आगे बढ़ाने के फैसले को ‘क्रूरता’ कहना बेहद चिंताजनक है।

यह मामला एक महिला डेंटिस्ट से जुड़ा था, जिनकी शादी 2009 में एक आर्मी अफसर से हुई थी। बेटी की तबीयत खराब होने के बाद वह अहमदाबाद लौट आईं और वहीं अपना डेंटल करियर दोबारा शुरू किया। फैमिली कोर्ट और हाईकोर्ट ने इसे वैवाहिक क्रूरता माना था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इन फैसलों को “चौंकाने वाला” और “पूरी तरह अस्वीकार्य” बताते हुए खारिज कर दिया।

  • Related Posts

    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर:
    • June 25, 2026

    यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने अपनी नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को जारी की गई सूची में कुल 64 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी…

    Continue reading
    आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:
    • June 14, 2026

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा का लंकाकांड अयोध्या में होगा, अखिलेश यादव का बड़ा हमला:
    केतन अग्रवाल केस में हर दिन नया खुलासा, रेस्क्यू करने वाले के बयान से सनसनी:
    पासपोर्ट अब पड़ेगा महंगा, 1 जुलाई से बदल जाएंगी फीस:
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, सभी 8 आरोपी गिरफ्तार:
    यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर: