देशभर में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए आज का दिन बेहद अहम रहा। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 19वें रोजगार मेले के तहत 51 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे।
इस अवसर पर पीएम मोदी ने अपना संबोधन भी शुरू किया, जिसमें उन्होंने हाल ही में संपन्न अपनी 5 दिवसीय विदेश यात्रा का भी उल्लेख किया। यह आयोजन केवल नियुक्ति पत्र वितरण तक सीमित नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे युवाओं के लिए सरकार की एक बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है।
खास बात यह है कि रोजगार मेले का आयोजन देश के विभिन्न शहरों और केंद्रों पर एक साथ किया जा रहा है। सरकार का दावा है कि रोजगार मेलों के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और मिशन मोड में संचालित किया गया है। यही वजह है कि अब तक इन रोजगार मेलों के जरिए करीब 12 लाख नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं।






