बिहार अग्निशमन विभाग की बड़ी कार्रवाई, खान सर की कोचिंग पर लटक सकता है ताला:

पटना: खान ग्लोबल स्टडीज को अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन के लिए 15 दिन का नोटिस, एक तरफ जहां खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है, वहीं दूसरी ओर उनके कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज में अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

बिहार अग्निशमन सेवा के DIG मनोज कुमार नट ने जानकारी दी है कि संस्थान के निरीक्षण के दौरान कई प्रकार की सुरक्षा संबंधी त्रुटियां पाई गई हैं। अधिकारियों के अनुसार, खान ग्लोबल स्टडीज को आवश्यक अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि के भीतर कमियों को दूर नहीं किए जाने पर संस्थान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सील किया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक, बिहार अग्निशमन विभाग ने राज्यभर में होटलों, अस्पतालों और कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा मानकों की विशेष जांच शुरू की है। दिल्ली और मुजफ्फरपुर में हुई अग्निकांड की घटनाओं के बाद विभाग अलर्ट मोड में है और विभिन्न प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत पटना के चार अस्पतालों और एक होटल में भी गंभीर सुरक्षा खामियां पाई गई हैं। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आवश्यक सुधार नहीं होने की स्थिति में इन संस्थानों को सील करने की कार्रवाई की जा सकती है।

  • Related Posts

    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला:
    • June 17, 2026

    राम मंदिर डोनेशन विवाद की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तीन सदस्यीय SIT के गठन पर शिवसेना UBT नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, भक्तों का…

    Continue reading
    परीक्षा सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, Telegram पर 22 जून तक रोक:
    • June 16, 2026

    नई दिल्ली: NEET परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। सरकार ने 22 जून तक Telegram पर बैन लगा दिया है। इसके अलावा 30 जून…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राम मंदिर का श्रेय लेने वाली BJP अब जवाब दे, डोनेशन विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी का तीखा हमला:
    परीक्षा सुरक्षा के लिए बड़ा कदम, Telegram पर 22 जून तक रोक:
    राम मंदिर चढ़ावा चोरी कांड में नया खुलासा, कर्मचारियों की निकासी पर नहीं होती थी चेकिंग:
    बहुसंख्यक समाज जहर से प्रभावित हो गया — जावेद अली के बयान पर बवाल:
    राम मंदिर के चढ़ावे में गड़बड़ी का आरोप, युवक हिरासत में, 10 लाख रुपये बरामद: