यूपी में एनकाउंटर और गिरफ्तारी का दौर, अपराधियों की बढ़ी मुश्किलें:

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस और एसटीएफ का अभियान लगातार जारी है। अयोध्या से लेकर झांसी, लखनऊ, हापुड़ और चंदौली तक पुलिस ने मुठभेड़ों और छापेमारी के जरिए कई बड़े अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ अपराधी कार्रवाई के दौरान मारे गए हैं।

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से अपराधियों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। सबसे बड़ी कार्रवाई अयोध्या में हुई, जहां प्रयागराज एसटीएफ यूनिट और कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में घायल हुए भानु प्रताप सिंह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

भानु पर आजमगढ़ से एक लाख रुपये, अंबेडकर नगर से पचास हजार रुपये और गोरखपुर से पंद्रह हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, भानु प्रताप सिंह एक कॉन्ट्रैक्ट किलर और डकैत था। उसके खिलाफ हत्या और डकैती समेत 40 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज थे।

वहीं, झांसी में हत्या के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने आधी रात के बाद मुठभेड़ के दौरान घेर लिया। पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी ने सरेंडर कर दिया। दोनों पर 24 घंटे पहले हुई हत्या में शामिल होने का आरोप है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़, मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सुमित कश्यप को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान उसके साथी सनी उर्फ शनि कश्यप का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

उधर, हापुड़ में व्यापारी नरेंद्र कबाड़ी के घर हुई लूटकांड की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि वारदात में शामिल कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले का विस्तृत खुलासा एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह द्वारा किया जाएगा।

इसी क्रम में चंदौली में 24 घंटे पहले हुए हत्याकांड के मुख्य शूटर को भी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में वह घायल हुआ।

प्रदेशभर में पुलिस की लगातार कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख का संकेत दे रही है।

  • Related Posts

    गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, सीएम योगी और नितिन नवीन ने विपक्ष को घेरा:
    • November 4, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली: उत्तर प्रदेश में बुधवार को भाजपा ने गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली का आयोजन किया। गोरखपुर में आयोजित रैली को…

    Continue reading
    धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- यूपी में प्रवेश वर्जित होना चाहिए:
    • November 4, 2026

    बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *