उधार के पैसों के लिए हैवान बना दोस्त, कुल्हाड़ी से काट डाला:

राजस्थान के टोंक जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि इस खौफनाक घटना की वजह महज उधार के पैसे बताई जा रही है।

आरोप है कि मृतक ने आरोपी को पैसे उधार देने से इनकार कर दिया था। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले अपने दोस्त को शराब पीने के बहाने बुलाया। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी, लेकिन इसी दौरान आरोपी ने पीछे से कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने मृतक के गले में रस्सी बांध दी और उसकी सोने की चेन व अंगूठी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।

  • Related Posts

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
    • August 7, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के थाना बृजमनगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने…

    Continue reading
    NEET-UG पेपर लीक केस में 13 आरोपी, NTA के 3 एक्सपर्ट्स भी चार्जशीट में शामिल:
    • August 7, 2026

    NEET-UG 2026 पेपर लीक की साजिश परीक्षा से कई महीने पहले रची गई थी। CBI ने दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल 94 पेज की चार्जशीट में यह दावा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
    NEET-UG पेपर लीक केस में 13 आरोपी, NTA के 3 एक्सपर्ट्स भी चार्जशीट में शामिल:
    ‘ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं’, मौलाना साजिद रशीदी के बयान से छिड़ा विवाद:
    बड़ा फैसला: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली बंद:
    महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, पति को पीटकर पत्नी से दुष्कर्म: