चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल, कृष्ण मोहन को मिली अहम जिम्मेदारी:

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

चंपत राय की जगह रिटायर्ड IFS कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव बनाया गया है। चढ़ावा चोरी की घटना के बाद ट्रस्ट की पहली बैठक करीब 3 घंटे तक चली।

बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने कहा: चंपत राय ने कहा है कि जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते, तब तक पद पर बने रहना सही नहीं है। जो हुआ वह बेहद कष्टदायी है, इससे हम सभी दुखी हैं, चढ़ावा चोरी की घटना लज्जाजनक है।

बैठक में ट्रस्टी के. पाराशरन ने कहा कि ट्रस्ट के संविधान के अनुसार त्यागपत्र दिए जाने के बाद उसे स्वीकार करना आवश्यक होता है, इसलिए इस्तीफा स्वीकार किया गया।

नवनियुक्त कार्यवाहक महासचिव कृष्ण मोहन ने कहा: चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी। प्रबंधन की कमियों का फायदा उठाया गया, उन कमियों को दूर किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो। समाज में जो अविश्वास पैदा हुआ है, उसे दोबारा विश्वास में बदलना हमारी प्राथमिकता होगी।

  • Related Posts

    बृजमनगंज CHC में बुजुर्ग मरीज से पैसे लेने का आरोप, अधीक्षक बोले- होगी जांच:
    • August 20, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बृजमनगंज में इलाज कराने पहुंचे 70 वर्षीय बुजुर्ग मरीज से जांच और दवा के नाम पर 300 रुपये लेने का मामला सामने आया…

    Continue reading
    भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, 56 बोरी यूरिया खाद के साथ दो गिरफ्तार:
    • August 20, 2026

    शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सिद्धार्थनगर की सीमा चौकी बानगंगा की विशेष नाका पार्टी ने बुधवार को तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज CHC में बुजुर्ग मरीज से पैसे लेने का आरोप, अधीक्षक बोले- होगी जांच:
    चुनाव करीब आते ही अखिलेश का अलर्ट मोड, नेताओं को बयानबाजी पर दी नसीहत:
    भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी की कोशिश नाकाम, 56 बोरी यूरिया खाद के साथ दो गिरफ्तार:
    सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, चांदी के दाम में भारी गिरावट: