अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में राज्य सरकार ने कार्रवाई भी की है। वहीं, विपक्ष इस मुद्दे को लेकर लगातार सरकार पर हमलावर बना हुआ है।
सोमवार (6 जुलाई) को कांग्रेस ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर चोरी की घटनाओं का एक खास पैटर्न देखने को मिल रहा है और भाजपा-आरएसएस सत्ता हासिल करने के लिए इसका इस्तेमाल कर रही है।





