महाराष्ट्र FDA ने ‘विमल इलायची’ विज्ञापन मामले में अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। FDA का आरोप है कि ‘विमल इलायची’ के लिए किया गया उनका विज्ञापन असल में ‘विमल पान मसाला’ का ‘सरोगेट एडवरटाइजिंग’ यानी अप्रत्यक्ष विज्ञापन है, जो राज्य में प्रतिबंधित है।इसके चलते तीनों अभिनेता FDA की जांच के दायरे में आने वाले नए नाम बन गए हैं।
आपको बता दें कि FDA गुटखा और पान मसाला, जिनमें तंबाकू या निकोटीन होता है, के खिलाफ कार्रवाई तेज कर रहा है। साथ ही, प्रतिबंधित उत्पादों का कारोबार करने वाले जुड़े नेटवर्क से जुड़े मामलों में पुलिस के साथ मिलकर ‘महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट’ (MCOCA) के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।
इसी कार्रवाई के तहत जारी किए गए नोटिस में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ से विज्ञापन में उनकी भूमिका को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।




