जालौन में IAS रिंकू सिंह राही ने स्वतंत्रता आंदोलन और उसमें शामिल क्रांतिकारियों को लेकर टिप्पणी की।
उन्होंने कहा—भगत सिंह आज के हिसाब से बेवकूफ और बेकार बच्चे थे। वो घर के हिसाब से बागी थे। उन्होंने कहा, जब मैं इतिहास पढ़ता हूं, तो मन में सवाल उठता है कि किसानों का शोषण अंग्रेजों ने किया था या फिर हमारे ही देश के पटवारी ने। शुरुआत में स्वतंत्रता आंदोलन में सिर्फ 1 प्रतिशत लोगों ने हिस्सा लिया था। बाकी लोग अपने धर्म के अनुसार कर्मकांड और परिवार में ही लगे हुए थे।
दरअसल, उरई के कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार सुबह 9 बजे स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में रिंकू सिंह भाषण दे रहे थे। इस दौरान डीएम राजेश कुमार पांडेय, ADM वित्त एवं राजस्व राजीव राज, ADM नमामि गंगे प्रेमचंद मौर्य, DPRO राम अयोध्या प्रसाद और EDM पुष्पेंद्र सिंह भी मौजूद थे।




