शिक्षक हितों की मांगों को लेकर फरेंदा में ज्ञापन, विधायक वीरेंद्र चौधरी ने सुनी समस्याएं:

फरेंदा, महराजगंज | फरेंदा में आज टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित टीचर्स सेल्फ केयर समिति, फरेंदा के तत्वावधान में शिक्षकगणों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विधायक वीरेंद्र चौधरी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। इनमें कैशलेस चिकित्सा सुविधा, बेहतर सैलरी पैकेज, विशेष अवकाश सहित अन्य आवश्यक मांगें शामिल रहीं। इस दौरान शिक्षकों ने इन समस्याओं और मांगों को विधायक के समक्ष रखा।

विधायक वीरेंद्र चौधरी ने शिक्षकगणों की मांगों को सुना और कहा कि शिक्षकों से जुड़े इन विषयों को शासन स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा इनके सकारात्मक समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण नींव हैं, ऐसे में उनके सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़े मुद्दों का समाधान जरूरी है।

  • Related Posts

    काशी विद्यापीठ में PDA Youth Meet Up अभियान के तहत एपीजे अब्दुल कलाम को दी गई श्रद्धांजलि, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर हुई चर्चा:
    • October 16, 2026

    वाराणसी, 15 अक्टूबर 2026। PDA Youth Meet Up अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर…

    Continue reading
    बृजमनगंज के वार्ड नंबर 9 में जलभराव से मिलेगी राहत, 23 लाख की लागत से बनेगी नाली; चेयरमैन ने किया भूमि पूजन:
    • October 16, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर 9 में जल निकासी की समस्या दूर करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है। नगर अध्यक्ष राकेश जयसवाल ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *