मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का बड़ा आयोजन – 1336 जोड़ों ने रचाई नई जिंदगी की शुरुआत :

महराजगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज मैदान में भव्य समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कुल 1336 जोड़ों का विवाह विधि-विधान से संपन्न हुआ, विवाह मंडपों में मंत्रोच्चार और शहनाइयों की गूंज के बीच नवविवाहित जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा तो माहौल भावुक और उल्लासमय हो उठा।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी बने मुख्य अतिथि :
कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, उन्होंने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि योगी सरकार गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की खुशियों को संजोने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। यह योजना गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

पंकज चौधरी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सामाजिक समरसता और समानता का प्रतीक है, इससे समाज में एकता और सहयोग का संदेश जाता है, उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सरकार विवाह का पूरा खर्च वहन करती है और नवदंपतियों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान करती है।

अतिथियों ने किया पुष्पवर्षा कर अभिनंदन :
समारोह के दौरान अतिथियों: पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्पवर्षा की और आशीर्वाद दिया, ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाली है और इससे किसी बेटी का विवाह आर्थिक तंगी के कारण नहीं रुकता।

वहीं जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है और इस योजना ने समाज में सादगी व एकता की नई परंपरा स्थापित की है।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही व्यापक मौजूदगी :
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे, सरकार की ओर से वर-वधू जोड़ों को उपहार और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

समारोह के अंत में नवदंपतियों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी, कई जोड़ों ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ने उनके सपनों को साकार कर दिया है।



  • Related Posts

    स्कूल में हिजाब पहनने की मांग पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- यूनिफॉर्म के नियम का पालन जरूरी:
    • August 25, 2026

    प्रयागराज के अत्तरसुइया स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली सुकैना रिजवी ने अपनी मां के जरिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। छात्रा का कहना…

    Continue reading
    संसद में 20 जुलाई से होगा बड़ा मुकाबला! सरकार के 7 बिल, विपक्ष के कई बड़े मुद्दे तैयार:
    • July 17, 2026

    20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के लिए सरकार ने एजेंडा तय कर लिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, लोकसभा में 7 बिल पेश किए…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: