अपर जिलाधिकारी ने नगर पंचायत बृजमनगंज कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश :

महाराजगंज: अपर जिलाधिकारी (ADM) डॉ. प्रशांत कुमार ने मंगलवार को नगर पंचायत बृजमनगंज कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने कार्यालय के कार्यों और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए, अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार ने कार्यालय के सभी अभिलेखों की जांच की, जिसमें सभी अभिलेख सही पाए गए, उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं और कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा की और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

निर्वाचन एसआईआर हेल्प डेस्क का निरीक्षण :
निरीक्षण के क्रम में, अपर जिलाधिकारी वार्ड नंबर 9 स्थित बीआरसी कार्यालय भी पहुंचे, यहां उन्होंने निर्वाचन की एसआईआर (SIR) फॉर्म भरने के लिए बीएलओ द्वारा स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया, उन्होंने बीएलओ से उनके निर्वाचन क्षेत्र की विस्तृत जानकारियां लीं और उन्हें जल्द से जल्द शत-प्रतिशत एसआईआर फॉर्म सबमिट कराने के निर्देश दिए।

नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि इस महाअभियान को समय पर पूरा करने के लिए कार्यालय कर्मचारियों को बीएलओ के साथ लगा दिया गया है।

वेंडिंग जोन और पार्क का निरीक्षण, सुनी समस्याएं:
इसके अलावा, अपर जिलाधिकारी ने वार्ड नंबर 14 में निर्माणाधीन वेंडिंग जोन एवं पार्क का भी निरीक्षण किया, इस दौरान कुछ सब्जी विक्रेताओं ने अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, एडीएम ने दुकानदारों की समस्याओं को ध्यान से सुना और जल्द से जल्द उनका हल निकालने की बात कही, उन्होंने वार्ड नंबर 5 टैक्सी स्टैंड चौराहे के शौचालय की भूमि का भी निरीक्षण किया।

इस औचक निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा, बड़े बाबू रमेश कुमार, सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, झिनक विश्वकर्मा, दीपक, सागर और अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    फरेंदा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, महिला शिकायतकर्ताओं को मिली प्राथमिकता:
    • October 17, 2026

    महराजगंज। जनपद महराजगंज की तहसील फरेंदा में आज संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी ने की। इस दौरान विभिन्न प्रकरणों और शिकायतों…

    Continue reading
    बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने मौलिक अधिकार पर दिया जोर:
    • October 17, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने इंटरनेट तक पहुंच को मौलिक अधिकार बताते हुए कहा है कि बच्चों को इससे पूरी तरह दूर रखना उचित नहीं होगा। अदालत ने बच्चों को इंटरनेट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *