रिक्शे वाले शकील की मोहब्बत पर अखिलेश का जवाब – गिफ्ट किया ई-रिक्शा और 50 हजार रुपए:

अलीगढ़ के रिक्शा चालक शकील की किस्मत उस दिन बदल गई, जब उन्होंने सड़क किनारे खड़ी कार पर लगे सपा झंडे को देखा। झंडे पर बनी अखिलेश यादव की तस्वीर को उन्होंने बड़े प्यार से चूमा और मन की बातें कीं। किसी ने इस पूरे वाकये का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

वीडियो वायरल होते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शकील को अलीगढ़ से दिल्ली बुलवाया। मुलाकात के दौरान अखिलेश ने मुस्कुराते हुए पूछा – “क्या चाहते हो?”
शकील ने भावुक होकर जवाब दिया – “मैं आपको छूना चाहता हूं।”
अखिलेश ने आगे बढ़कर उनसे हाथ मिलाया और सम्मानित भी किया।

सिर्फ 12 मिनट की इस मुलाकात में अखिलेश यादव ने शकील को 50 हजार रुपए नगद दिए और करीब 2 लाख का नया ई-रिक्शा गिफ्ट किया। यही नहीं, अखिलेश ने उनसे पूछा कि फोटो को चूमते वक्त क्या कह रहे थे?
शकील ने जवाब दिया – “यही कि महंगाई बहुत है, आप सरकार बनाइए… हमारी सुनवाई कराइए।”

मुलाकात की कुछ तस्वीरे :

गाडी के बोनट पर लगे झंडे को‌ चूमता हुआं रिक्शा चालक

अखिलेश यादव और रिक्शा चालक

अखिलेश यादव ने रिक्शा चालक को‌ ई-रिक्शा उपहार में दे दिया

रिक्शा चालक और और उसको‌ उपहार मे मिली ई-रिक्शा

अलीगढ़ के जीवनगढ़ निवासी शकील पिछले 10 साल से रिक्शा चला रहे थे। अब उनके पास हरे रंग का नया ई-रिक्शा है, जिस पर साइकिल का चुनाव चिन्ह और “समाजवादी पार्टी” लिखा है।

शकील कहते हैं – “अब रिक्शा चलाने में ताकत नहीं लगती, कमाई भी पहले से ज्यादा होगी।”
यह पूरी घटना समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सोशल मीडिया पर भी साझा की, जिसमें अखिलेश यादव, शकील और अलीगढ़ के स्थानीय नेता एक साथ दिखाई दे रहे हैं।

  • Related Posts

    शादी में सिंदूर भूलने से रुकी रस्में, डिलीवरी ऐप ने 16 मिनट में बचाई दूल्हा-दुल्हन की लाज:
    • December 30, 2025

    दिल्ली से वायरल शादी की अनोखी कहानी !दिल्ली में आयोजित एक शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, इसकी वजह बेहद अनोखी और दिलचस्प है।…

    Continue reading
    तोहफे में संविधान, समापन पर राष्ट्रगान – एक यादगार निकाह :
    • October 27, 2025

    केरल में एक मुस्लिम जोड़े ने अपनी शादी को एक अनोखी मिसाल बना दिया। इस खास मौके पर उन्होंने परंपरागत तोहफों की बजाय मेहमानों को संविधान की प्रति भेंट की।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र से मारपीट, हसनगंज थाने में दी गई तहरीर:
    नीतीश कुमार PM क्यों नहीं बने? अखिलेश यादव के बयान से मचा सियासी बवाल:
    डिजिटल फ्रॉड पर लगाम के लिए RBI सख्त, बड़े ट्रांसफर पर 1 घंटे की देरी का प्रस्ताव:
    उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों का मानदेय बढ़ा, आदेश जारी:
    एक साथ 12 IPS अफसरों के तबादले, योगी सरकार का बड़ा फैसला: