महाराजगंज में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय घेराव की कोशिश:

महाराजगंज में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई और उसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा जायज ठहराए जाने के विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोककर गिरफ्तार कर लिया, हालांकि बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।

कांग्रेस कर्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं भाजपा कार्यालय घेराव करने की कोशिश

कांग्रेस का आरोप है कि पिछले 11 वर्षों से ईडी ने कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से बीमारी के बावजूद 56-56 घंटे तक लगातार पूछताछ की, इसके बाद बिना एफआईआर के राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई, जिसे अदालत ने तथ्यों के अभाव में स्वीकार करने से इनकार कर दिया, अदालत ने ईडी की इस कार्रवाई को “विरोधात्मक एवं द्वेष की भावना से सरकार द्वारा प्रायोजित” बताया था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार द्वारा ईडी की कार्रवाई को जायज ठहराने के खिलाफ कड़ा विरोध जताया, पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया और गिरफ्तार कर लिया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार देश में वोट चोरी से लेकर सभी संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर तानाशाही की ओर बढ़ रही है, उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी हर स्तर पर इसका विरोध करने के लिए तैयार है, पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन मिश्रा और पूर्व जिला अध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने ईडी द्वारा प्रस्तुत चार्जशीट की तीखी निंदा की।

कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से इस “कुकर्म” के लिए देश से माफी मांगने की मांग की और भविष्य में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी, मीडिया चेयरमैन जयप्रकाश लाल ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आने वाले दिनों में “तानाशाही के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ने” का आह्वान किया।

इस विरोध प्रदर्शन में सदामोहन उपाध्याय, कपिल देव शुक्ला, विनोद सिंह, सुरेश साहनी, अनवर अली, गोपाल शाही, रमेश श्रीवास्तव, रामनारायण चौरसिया, राजन शुक्ला, राम प्रताप, प्रमोद पांडे, अब्दुल गनी, विजयकांत सिंह, लक्ष्मी यादव, चंद्रजीत भारती, राम नारायण प्रसाद, शिवपूजन, संदीप तिवारी, वंदना, भोलू, आनंद कनौजिया, डॉ. इकबाल जमील सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Reported by : Jaynendra Upadhyay, Reporter- (Up Live Express)

  • Related Posts

    गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, सीएम योगी और नितिन नवीन ने विपक्ष को घेरा:
    • November 4, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली: उत्तर प्रदेश में बुधवार को भाजपा ने गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली का आयोजन किया। गोरखपुर में आयोजित रैली को…

    Continue reading
    धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- यूपी में प्रवेश वर्जित होना चाहिए:
    • November 4, 2026

    बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *