Lucknow: नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली अस्थायी रूप से बंद करने का ऐलान किया है। NHAI ने बताया कि एक्सप्रेसवे के बार-बार धंसने की घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
अथॉरिटी के अनुसार, जब तक रिपेयरिंग का पूरा काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक इस एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहनों से कोई टोल नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही NHAI ने लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के मामले में रियायतग्राही (Concessionaire), इंडिपेंडेंट इंजीनियर और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की है।
प्रभावित हिस्से को जल्द से जल्द चालू करने और क्वालिटी एश्योरेंस सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए तत्काल आवश्यक सुधारात्मक कदम शुरू कर दिए गए हैं। फिलहाल, एक्सप्रेसवे के क्षतिग्रस्त हिस्से पर ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है और यातायात बिना किसी समस्या के सामान्य गति से संचालित हो रहा है।




