महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, पति को पीटकर पत्नी से दुष्कर्म:

बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में सोमवार की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी के साथ सो रहे चौकीदार पर आरोपी ने लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आरोपी चौकीदार की पत्नी को जबरन पास स्थित परित्यक्त रेलवे कॉलोनी में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

घायल चौकीदार ने किसी तरह रेलवे कर्मचारियों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल चौकीदार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बृजमनगंज में भर्ती कराया। वहीं, उसकी पत्नी के मौके से गायब मिलने पर पुलिस ने तत्काल तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद महिला को रेलवे कॉलोनी के एक परित्यक्त भवन से अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया गया।

पूछताछ के बाद उसे भी उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बृजमनगंज भेजा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और पूरी रात आरोपी की तलाश में अभियान चलाया। आखिरकार भोर करीब चार बजे पुलिस को सफलता मिली और आरोपी को महुलानी गांव के मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नीरज पाण्डेय, निवासी ग्राम सभा महुलानी, टोला सिकंदरपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घायल चौकीदार का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, पीड़ित महिला का इलाज कराने के बाद उसका चिकित्सकीय स्वास्थ्य परीक्षण कराने की तैयारी की जा रही है।

  • Related Posts

    भारत के एक कदम से चीन में मचा हड़कंप, अरुणाचल की 27 जगहों के बदले नाम:
    • August 11, 2026

    सीमा पर अतिक्रमण की कोशिश में रहने वाला चीन भारत के एक कदम से बौखला गया है। भारत ने अरुणाचल प्रदेश में 27 जगहों के नाम बदल दिए हैं। भारत…

    Continue reading
    बृजमनगंज में जंगल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में हड़कंप:
    • August 10, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर ग्राम पंचायत विशुनपुर अदरौना के बिहारी टोला के सामने सोमवार सुबह जंगल के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित रामअनंत पांडेय की गिरफ्तारी के बाद बलिया में अंग्रेजों के खिलाफ तेज हुआ था जनआंदोलन:
    भारत के एक कदम से चीन में मचा हड़कंप, अरुणाचल की 27 जगहों के बदले नाम:
    धानी बाजार में दिखा देशभक्ति का जुनून, तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुटे स्कूली बच्चे:
    108 फीट लंबे तिरंगे के साथ कोल्हुई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा कस्बा:
    बृजमनगंज में जंगल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में हड़कंप: