बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरजनपदीय चोर गिरोह की महिला सरगना गिरफ्तार:

बृजमनगंज (महाराजगंज)| बृजमनगंज पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित अंतरजनपदीय चोर गिरोह की मुख्य सरगना मंजू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

प्रभारी निरीक्षक बृजमनगंज ने बताया कि पुलिस टीम ने दबिश देकर गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमे (मु०अ०सं० 194/2026) में वांछित अभियुक्त मंजू पत्नी विजय बहादुर (उम्र 45 वर्ष) को उसके निवास स्थान ग्राम आराजी मतनी, थाना एम्स, जनपद गोरखपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त एक संगठित अंतरजनपदीय चोर गिरोह की गैंग लीडर है। यह गिरोह महाराजगंज और गोरखपुर जिले के भीड़-भाड़ वाले स्थानों, दुकानों और वाहनों को निशाना बनाकर सुनियोजित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त मंजू के खिलाफ पूर्व में भी गोरखपुर के गुलरिहा थाने में चोरी का मामला दर्ज है। बृजमनगंज पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उसे जेल भेज दिया है।

  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    • September 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रज़ा खान को राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।…

    Continue reading
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    • September 7, 2026

    मध्य प्रदेश कैडर की 2011 बैच की IAS अधिकारी नेहा मारव्या सिंह का एक साल के भीतर चौथी बार तबादला किया गया है। खास बात यह है कि उनकी पिछली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: