दिल्ली में नीट परीक्षा को लेकर छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने विपक्षी दलों पर इस आंदोलन को और आक्रोशित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

अपर्णा यादव ने कहा कि अगर उस दिन बच्चे घायल हुए तो कई पुलिसवाले भी घायल हुए हैं और उन्हें भी चोटें आई हैं। उन्होंने इस प्रदर्शन के पीछे के अंडरकरंट को लेकर भी सवाल उठाए।




