बृजमनगंज के वार्ड 11 में विकास की बौछार, 2 करोड़ से बनेंगी 7 सड़कें:

बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। इसी क्रम में नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में करीब 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रही 7 सड़कों का शिलान्यास बुधवार को भव्य कार्यक्रम के बीच किया गया।

नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर नारियल फोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस पूजन कार्यक्रम में क्षेत्र की सुख-समृद्धि और विकास कार्यों के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की गई।

इस अवसर पर वार्ड नं. 11 के सभासद अनूप चौरसिया सहित नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही।

नए विकास कार्यों के शिलान्यास को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। शिलान्यास के बाद जनता को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा, हमारा संकल्प है बृजमनगंज के हर वार्ड को आदर्श और हाईटेक बनाना।

वार्ड 11 में जिन 7 सड़कों का शिलान्यास आज हुआ है, वह इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। अब इस वार्ड के लोगों को कीचड़ और टूटी सड़कों से निजात मिलेगी। सीसी रोड के साथ-साथ नाली का भी निर्माण होगा, ताकि जलजमाव की समस्या भी खत्म हो।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सभी सड़कों का निर्माण तय समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल और सभासद अनूप चौरसिया का आभार व्यक्त किया।

लोगों ने कहा कि लंबे समय से इस वार्ड में सड़कों की मांग थी, जो आज पूरी हो रही है। इस दौरान सभासद झिनक विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र चौरसिया, राजन चौरसिया, अनिल मणि, बगेदू चौरसिया, गुलाब चौरसिया, मुरलीधर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बृजमनगंज में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, वार्ड 8 और 16 में CC रोड का भूमि पूजन:
    • September 10, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आज वार्ड नंबर 8 एवं वार्ड नंबर 16 में CC रोड एवं…

    Continue reading
    शिक्षक भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, वैधानिक योग्यता के बिना नियुक्ति नहीं:
    • September 8, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बड़ा अंतरिम आदेश दिया है। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि तय वैधानिक योग्यता पूरी किए बिना किसी शिक्षक या ट्यूटर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बृजमनगंज में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, वार्ड 8 और 16 में CC रोड का भूमि पूजन:
    मायावती का डबल एक्शन! अशोक सिद्धार्थ ने छोड़ी राजनीति, आकाश आनंद हुए बसपा से बाहर:
    बृजमनगंज के वार्ड 11 में विकास की बौछार, 2 करोड़ से बनेंगी 7 सड़कें:
    शिक्षक भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, वैधानिक योग्यता के बिना नियुक्ति नहीं:
    लेहड़ा पंचायत में चोरी का आतंक, ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई की उठाई मांग: