बृजमनगंज में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, वार्ड 8 और 16 में CC रोड का भूमि पूजन:

बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में आज वार्ड नंबर 8 एवं वार्ड नंबर 16 में CC रोड एवं नाली निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बीच नारियल फोड़कर एवं पूजा-अर्चना कर CC रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस दौरान संबंधित वार्डों के सभासदों, स्थानीय नागरिकों और नगर पंचायत के कर्मचारियों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा, नगर पंचायत के हर वार्ड को गड्ढा मुक्त और सुंदर बनाना हमारा लक्ष्य है। वार्ड 8 और 16 के लोगों की लंबे समय से CC रोड की मांग थी, जिसे आज पूरा किया जा रहा है। जल्द ही गुणवत्तापूर्ण सड़क का निर्माण पूरा होगा, जिससे वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा होगी और जलजमाव की समस्या से भी निजात मिलेगी।

नगर अध्यक्ष ने कहा कि विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि नगर पंचायत के प्रत्येक वार्ड में बेहतर सड़क और जल निकासी की सुविधा उपलब्ध हो सके। इस दौरान सभासद चंद्रशेखर यादव, शिव प्रसाद चौरसिया, झीनक विश्वकर्मा, धर्मेन्द्र चौरसिया, झीनक चौधरी, राजन चौरसिया, अनिल मणि, तौलन सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बृजमनगंज के वार्ड 11 में विकास की बौछार, 2 करोड़ से बनेंगी 7 सड़कें:
    • September 9, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। इसी क्रम में नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में करीब 2 करोड़ रुपए…

    Continue reading
    शिक्षक भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, वैधानिक योग्यता के बिना नियुक्ति नहीं:
    • September 8, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर बड़ा अंतरिम आदेश दिया है। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि तय वैधानिक योग्यता पूरी किए बिना किसी शिक्षक या ट्यूटर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लखनऊ विश्वविद्यालय में गूंजी जिज्ञासा की आवाज, छात्रों ने लिया प्रश्न पूछने का संकल्प:
    बृजमनगंज में विकास कार्यों ने पकड़ी रफ्तार, वार्ड 8 और 16 में CC रोड का भूमि पूजन:
    मायावती का डबल एक्शन! अशोक सिद्धार्थ ने छोड़ी राजनीति, आकाश आनंद हुए बसपा से बाहर:
    बृजमनगंज के वार्ड 11 में विकास की बौछार, 2 करोड़ से बनेंगी 7 सड़कें:
    शिक्षक भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, वैधानिक योग्यता के बिना नियुक्ति नहीं: