गेहूं खरीद में किसानों को परेशानी

महराजगंज में गेहूं खरीद के लिए किसानों को सत्यापन की प्रक्रिया से गुजरना पड़ रहा है, जिले की चारों तहसीलों में 8340 आवेदन सत्यापन के लिए लंबित हैं, सबसे ज्यादा सदर तहसील में 5066 आवेदन अटके हुए हैं।

जिले में कुल 14,247 किसानों ने पंजीकरण कराया है, इनमें से केवल 5,868 किसानों का सत्यापन हो पाया है,‌ अभी तक सिर्फ 41.18 प्रतिशत सत्यापन का कार्य पूरा हुआ है, नौतनवा में सबसे अधिक 56.68 प्रतिशत सत्यापन हुआ है,‌ महराजगंज में 36.62 प्रतिशत, निचलौल में 41.15 प्रतिशत और फरेंदा में 47.45 प्रतिशत सत्यापन पूरा हुआ है।

सत्यापन के नियम के अनुसार, 100 क्विंटल तक के गेहूं के लिए एसडीएम और तहसीलदार सत्यापन करते हैं, 100 क्विंटल से अधिक के लिए अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी और तहसीलदार की मंजूरी जरूरी है।

अभी तक नहीं शुरू हुई खरीद :-
17 मार्च से गेहूं खरीद शुरू हो गई है, जिले में 166 क्रय केंद्र सक्रिय किए गए हैं, इस साल सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2,425 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, जो पिछले साल से 150 रुपये अधिक है। लेकिन अभी तक केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं हुई है।

जिला खाद्य विपणन अधिकारी विवेक सिंह के अनुसार, डीएम ने सत्यापन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं,‌ पिछले तीन दिनों के शिविर में 250 और किसानों ने पंजीकरण कराया है।

  • Related Posts

    UP में 2027 की तैयारी तेज, दो दिवसीय दौरे पर आ रहे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन:
    • September 20, 2026

    उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और…

    Continue reading
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण:
    • September 17, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में विश्वकर्मा पूजन का आयोजन किया गया। नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष राकेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    UP में 2027 की तैयारी तेज, दो दिवसीय दौरे पर आ रहे BJP अध्यक्ष नितिन नवीन:
    यूपी चुनाव से पहले ओवैसी का बड़ा बयान, सपा-बीजेपी पर लगाए आरोप:
    लखनऊ यूनिवर्सिटी के कैलाश छात्रावास में मेस को लेकर बवाल, छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप:
    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप: