फतेहपुर में ‘मंदिर बनाम मकबरा’ संग्राम! भगवा फहरते ही मचा बवाल, पथराव-लाठीचार्ज; सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन :

फतेहपुर में ‘मंदिर बनाम मकबरा’ संग्राम! भगवा फहरते ही मचा बवाल, पथराव-लाठीचार्ज; सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन :

फतेहपुर में ईदगाह परिसर के अंदर बने एक मकबरे को लेकर सोमवार सुबह माहौल सुलग उठा। हिंदू संगठनों का दावा है कि ये कोई मकबरा नहीं, बल्कि ठाकुर जी का मंदिर है जिस पर कब्जा कर लिया गया है। सुबह-सुबह सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंच गए, मंदिर के रूप में पूजा-पाठ शुरू किया और छत पर चढ़कर भगवा झंडा फहरा दिया।

हंगामे और बवाल की कुछ तस्वीरें :

फतेहपुर में मकबरे से 400 मीटर दूर डाक बंगला चौराहे पर हंगामा कर रहे हैं हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ता

फतेहपुर के आबूनगर इलाके में इदगाह परिसर में नवाब अब्दुल समद का मकबरा है, यह 200 साल पुराना बताया जा रहा है, इसे हिंदू संगठन ठाकुरजी का मंदिर होने का दावा कर रहे हैं।

फतेहपुर में मकबरे पर हंगामे को देखते हुए भारी मात्रा में फोर्स तैनात की गई है।

डाक बंगला चौराहे पर हिंदू संगठन के लोगों ने जाम लगा दिया।

भगवा फहरते ही मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए, देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और पथराव शुरू हो गया। तनाव के बीच पुलिस ने हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन जब भीड़ काबू में नहीं आई तो लाठी फटकार कर लोगों को खदेड़ा।

हंगामे के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता करीब 500 मीटर दूर डाक बंगला चौराहे पर जुट गए, सड़क जाम कर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। मौके पर मठ मंदिर संघर्ष समिति के अध्यक्ष धनंजय द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल समेत कई नेता मौजूद रहे।

दरअसल, चार दिन पहले ही मठ मंदिर संघर्ष समिति ने डीएम रवींद्र सिंह को ज्ञापन देकर मांग की थी कि ये जगह ठाकुर जी का मंदिर है, न कि मकबरा, और यहां से अराजकतत्वों को हटाया जाए। साथ ही 11 अगस्त को स्थल की सफाई कर जन्माष्टमी मनाने का ऐलान किया था। प्रशासन ने रविवार को ही मौके का मुआयना किया था, बावजूद इसके सोमवार को भगवा फहरते ही फतेहपुर में धार्मिक टकराव की चिंगारी भड़क उठी।

  • Related Posts

    BJP यूपी में संगठनात्मक बदलाव, क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा:
    • August 8, 2026

    लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी की जारी सूची के अनुसार छह नेताओं…

    Continue reading
    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित रामअनंत पांडेय की गिरफ्तारी के बाद बलिया में अंग्रेजों के खिलाफ तेज हुआ था जनआंदोलन:
    भारत के एक कदम से चीन में मचा हड़कंप, अरुणाचल की 27 जगहों के बदले नाम:
    धानी बाजार में दिखा देशभक्ति का जुनून, तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुटे स्कूली बच्चे:
    108 फीट लंबे तिरंगे के साथ कोल्हुई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा कस्बा:
    बृजमनगंज में जंगल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में हड़कंप: