भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:

सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा और उनके चचेरे भाई शिवलाल के परिजनों से मंगलवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने उनके पैतृक आवास पहुंचकर मुलाकात की।

उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पूर्व मंत्री ने दोनों मृतकों के परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और उनकी पीड़ा साझा की। इस दौरान परिजनों ने बताया कि हादसे के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई प्रशासनिक अधिकारी उनके घर हालचाल जानने नहीं पहुंचा। इस पर सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग करने का आश्वासन दिया।

मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए उन्होंने दोनों पीड़ित परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना है। एक ही गांव के दो युवकों की असमय मौत से पूरा क्षेत्र शोक में डूबा हुआ है। इस कठिन समय में समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने गांव की बदहाल सफाई व्यवस्था का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव की कई नालियां जाम और क्षतिग्रस्त हैं तथा सफाईकर्मी नियमित रूप से नहीं आते। मृतकों के घर के बाहर भी नालियां गंदगी से पटी हुई हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर पूर्व मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्था में सुधार कराने की बात कही।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, प्रवीण सिंह, सहजाद, शैलेश अग्रवाल, सुरेंद्र भारतीय, जाफर अली, अमरनाथ यादव, हीरालाल, राजन यादव, रघुवर यादव, फिरोज अहमद, राकेश यादव, अशोक चौहान, अहमद हुसैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    BJP यूपी में संगठनात्मक बदलाव, क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा:
    • August 8, 2026

    लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी की जारी सूची के अनुसार छह नेताओं…

    Continue reading
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    • July 26, 2026

    Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्तव्य भवन में औपचारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंडित रामअनंत पांडेय की गिरफ्तारी के बाद बलिया में अंग्रेजों के खिलाफ तेज हुआ था जनआंदोलन:
    भारत के एक कदम से चीन में मचा हड़कंप, अरुणाचल की 27 जगहों के बदले नाम:
    धानी बाजार में दिखा देशभक्ति का जुनून, तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जुटे स्कूली बच्चे:
    108 फीट लंबे तिरंगे के साथ कोल्हुई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा कस्बा:
    बृजमनगंज में जंगल के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में हड़कंप: