Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्तव्य भवन में औपचारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मंत्रालय की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में विभिन्न योजनाओं और पहलों के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।इस दौरान केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
















































