नेपाल की त्रासदी का भयावह असर, महराजगंज में नारायणी नदी से बरामद हुए 4 शव:

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और जल प्रलय के बाद मची तबाही का असर अब भारत आने वाली नारायणी नदी में भी साफ दिखाई देने लगा है। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में नेपाल से बहकर आने वाली नारायणी नदी में चार शव बरामद किए गए हैं। इनमें तीन बच्चों के शव भी शामिल हैं। बरामद चार शवों में तीन महिलाओं और एक पुरुष के होने की जानकारी सामने आई है।

सभी शवों को सुरक्षित रूप से मोर्चरी में रख दिया गया है। नारायणी नदी में शव मिलने के बाद जिला प्रशासन ने इसकी जानकारी नेपाल प्रशासन को दे दी है। शवों के फोटो और वीडियो के साथ संबंधित पहचान संबंधी जानकारी भी नेपाल के साथ साझा की गई है। अब जिला प्रशासन नेपाल की ओर से होने वाले उच्चस्तरीय निर्णय का इंतजार कर रहा है। फिलहाल सभी शवों को सुरक्षित रखा गया है और संबंधित स्तर पर आवश्यक जानकारी साझा करने की प्रक्रिया जारी है।

बताया गया है कि नेपाल में आई भीषण जल प्रलय के बाद नारायणी नदी में शवों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। नदी में सिर्फ मलबा ही नहीं बहकर भारत की ओर आ रहा, बल्कि शव, होम अप्लाइंस, सिलेंडर, कीमती सामान और जानवरों के शव भी दिखाई दे रहे हैं।

इसी के साथ बच्चों और महिलाओं के शव भी नदी में बहकर भारत की तरफ पहुंच रहे हैं। नेपाल की त्रासदी का यह भयावह असर अब नारायणी नदी के रास्ते भारत में भी दिखाई दे रहा है, जिसने तबाही की गंभीरता को और उजागर कर दिया है।

Reported by: Jaynendra Upadhyay, Reporter-Up Live Express

  • Related Posts

    लेहड़ा पंचायत में चोरी का आतंक, ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई की उठाई मांग:
    • September 8, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज) | थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लेहड़ा में पंचायत भवन और आरओ प्लांट में चोरी व तोड़फोड़ की लगातार घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए…

    Continue reading
    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    • September 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रज़ा खान को राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लेहड़ा पंचायत में चोरी का आतंक, ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई की उठाई मांग:
    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा: