महराजगंज-धान के खेत में कोबरा ने महिला को तीन बार डसा, इलाज के दौरान मौत:

महराजगंज। नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंडीथान में बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे धान के खेत में निराई-गुड़ाई कर रही एक महिला को कोबरा सांप ने तीन बार डस लिया। सांप के डसने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में मोटरसाइकिल से उसे इलाज के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां इलाज के दौरान करीब 25 मिनट बाद उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान लीलावती मद्धेशिया (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं। परिजनों के मुताबिक, घटना के समय उनके पति काम के सिलसिले में भैरहवां, नेपाल गए हुए थे।

लीलावती का मायका नौतनवा थाना क्षेत्र के बगहा गांव में बताया गया है।घटना के बाद परिजनों ने एक सपेरे की मदद से सांप को पकड़ लिया। महिला की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • Related Posts

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    • September 8, 2026

    उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली हिंसा मामले में मौलाना तौकीर रज़ा खान को राहत देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।…

    Continue reading
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    • September 7, 2026

    मध्य प्रदेश कैडर की 2011 बैच की IAS अधिकारी नेहा मारव्या सिंह का एक साल के भीतर चौथी बार तबादला किया गया है। खास बात यह है कि उनकी पिछली…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: