मारपीट के बाद हुई मौत के मामले में बृजमनगंज पुलिस का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी गिरफ्तार:

बृजमनगंज (महराजगंज): जनपद महराजगंज की बृजमनगंज पुलिस ने मारपीट के बाद हुई मौत के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ (PPS) एवं क्षेत्राधिकारी दीपशिखा वर्मा (PPS) के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस ने आरोपी को बहदग्राम लेहड़ा चौराहे से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, 29 जून 2026 को वादी मनीष साहनी, पुत्र रामचंद्र साहनी, निवासी ग्राम पुल्न्दपुर टोला परगापुर, थाना बृजमनगंज द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 168/2026 के तहत धारा 3(5), 115(2) एवं 110 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुकदमे में नामजद आरोपी के पिता रामचंद्र साहनी की 3 जुलाई 2026 को बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इसके बाद पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी कर दी।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय साहनी, पुत्र गिरधारी, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम पुल्न्दपुर टोला परगापुर, थाना बृजमनगंज के रूप में हुई है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

  • उ0नि0 विवेक रंजन
  • उ0नि0 गौरव कुमार आर्य
  • हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार गौड़

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

  • Related Posts

    अंबेडकरनगर में IPS की बुजुर्ग मां की हत्या से हड़कंप, लूट के बाद वारदात की आशंका:
    • August 16, 2026

    यूपी के अंबेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती की हत्या कर दी गई। उनकी उम्र 95 साल थी। रविवार सुबह करीब 9 बजे उनका शव घर के अंदर…

    Continue reading
    शाहरुख-अजय-टाइगर की बढ़ी मुश्किलें? विमल विज्ञापन मामले में FDA का नोटिस:
    • August 16, 2026

    महाराष्ट्र FDA ने ‘विमल इलायची’ विज्ञापन मामले में अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। FDA का आरोप है कि ‘विमल इलायची’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का ‘दिमागी नक्सल’ बयान बना सियासी मुद्दा:
    सेंट पॉल्स स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, प्रस्तुतियों ने मोहा मन:
    रुदौली में सौर ऊर्जा को मिली नई रफ्तार, रुद्रा सोलर पावर की दूसरी शाखा शुरू:
    अंबेडकरनगर में IPS की बुजुर्ग मां की हत्या से हड़कंप, लूट के बाद वारदात की आशंका:
    शाहरुख-अजय-टाइगर की बढ़ी मुश्किलें? विमल विज्ञापन मामले में FDA का नोटिस: