राकेश जायसवाल ने किया शिलान्यास, 35 दुकानों वाले कॉम्प्लेक्स से व्यापार को नई दिशा :

बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज के अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने वार्ड नंबर 2 बाल्मीकि नगर में लगभग 40 लाख रुपये की लागत से सड़क और नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया, इस दौरान उन्होंने बताया कि लगभग 12 वर्ष पूर्व उन्होंने शाहाबाद में इसी तरह की सड़क का निर्माण कराया था और अब पुनः इस सड़क के निर्माण का अवसर मिला है।

लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब थी, जिसके कारण क्षेत्रवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। निर्माण पूरा होने पर लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

निरीक्षण और विकास कार्य जारी :
इसके साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने वार्ड नंबर 14 महात्मा गांधी नगर में बन रही स्मार्ट दुकानों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में हर कार्य मानक के अनुरूप कराया जा रहा है। साथ ही निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही वीडियो के माध्यम से सारी जानकारी जनता और अधिकारियों के साथ साझा की जा रही है।

नगर पंचायत की उपलब्धियां :
बृजमनगंज नगर पंचायत को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत आदर्श नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त हुआ है, इस उपलब्धि को महत्वपूर्ण बताते हुए अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया।

भविष्य की योजनाओं पर जोर :
अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार योजनाओं को गति दी जा रही है, नगरोदय योजना के तहत 1 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से 35 दुकानों वाला एक आधुनिक व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स तैयार किया जा रहा है। इससे स्थानीय व्यापारियों और युवाओं को रोजगार तथा व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे।



  • Related Posts

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान, बृजमनगंज में 650 पौधे लगाने का लक्ष्य
    • July 13, 2026

    बृजमनगंज (महराजगंज) | पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में ‘वन महोत्सव 2026’ के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई।…

    Continue reading
    अब सिर्फ Original Digital Ticket ही होगा मान्य, RailOne ऐप को लेकर रेलवे का नया निर्देश:
    • July 12, 2026

    रेलवे यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: RailOne ऐप से बुक अनारक्षित टिकट पर नया नियम, WhatsApp Screenshot नहीं होगा मान्य। भारतीय रेलवे ने RailOne ऐप से बुक किए जाने वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा पर बरसे ब्रजेश पाठक, परिवारवाद को लेकर साधा निशाना:
    भारत-चीन पर अमेरिकी दबाव बढ़ा, रूसी तेल खरीद पर 100% टैरिफ का प्रस्ताव:
    भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन आज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे:
    राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे से बदलेगी यात्रा की तस्वीर:
    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली नई उड़ान, बृजमनगंज में 650 पौधे लगाने का लक्ष्य