सांसद खेल स्पर्धा – महराजगंज में 48 बच्चों की जोशभरी साइकिल रैली, खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार:

महराजगंज। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चल रही सांसद खेल स्पर्धा के तीसरे दिन रविवार को साइकिल रैली का आयोजन किया गया, महिला जिला चिकित्सालय से शुरू हुई इस रैली को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

रैली में 48 बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और शहर की मुख्य सड़कों पर साइकिल चलाते हुए स्वस्थ जीवन का संदेश दिया, शाहू जी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम में रैली का समापन हुआ, जहां पहले 10 प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं, बल्कि यह अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी निखारते हैं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, युवा कल्याण अधिकारी वैभव कुमार सिंह और ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह भी मौजूद रहे।

रैली के बाद साइकिल रेस प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार दिए गए, खिलाड़ियों का कहना था कि सांसद खेल स्पर्धा से ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का सुनहरा मंच मिला है, वहीं अभिभावकों ने भी इस आयोजन की जमकर सराहना की।



  • Related Posts

    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    • July 26, 2026

    Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्तव्य भवन में औपचारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई:
    NEET-UG पेपर लीक केस में 13 आरोपी, NTA के 3 एक्सपर्ट्स भी चार्जशीट में शामिल:
    ‘ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं’, मौलाना साजिद रशीदी के बयान से छिड़ा विवाद:
    बड़ा फैसला: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर फिलहाल टोल वसूली बंद:
    महराजगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, पति को पीटकर पत्नी से दुष्कर्म: