अयोध्या में नानवेज और शराब बन्द

रामनगरी अयोध्या में अब नॉनवेज और शराब पर पूरी तरह रोक की तैयारी चल रही है, प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए नॉनवेज और शराब दुकानों को बंद करने के निर्देश दिये हैं और अयोध्या प्रशासन के इस फैसले के बाद धर्मपथ, रामपथ, 14 कोसी और पंचकोसी परिक्रमा मार्गों पर अब नॉनवेज की बिक्री नहीं होगी, अयोध्या के खाद्य उपायुक्त अपनी टीम के साथ रामपथ इलाके में पहुंचे और नॉनवेज दुकानदारों को 7 दिनों के भीतर अपनी दुकानें बंद करने का अल्टीमेटम दिया और आदेश का पालन ना करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी ।

अयोध्या नगर निगम ने भी रामपथ पर नॉनवेज और शराब की बिक्री पर बैन के लिए प्रस्ताव पास किया है, प्रशासन और नगर निगम की इस फैसले के बाद नॉनवेज दुकानदार भी शाकाहारी खाना बेचने की बात करते दिखायी दिये, अयोध्या प्रशासन की सख्ती से अब यह तय माना जा रहा है कि जल्द ही रामपथ और उसके आस-पास के इलाकों में सिर्फ शाकाहारी संस्कृति ही देखने को मिलेगी ।

  • Related Posts

    बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना सही नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने मौलिक अधिकार पर दिया जोर:
    • October 17, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने इंटरनेट तक पहुंच को मौलिक अधिकार बताते हुए कहा है कि बच्चों को इससे पूरी तरह दूर रखना उचित नहीं होगा। अदालत ने बच्चों को इंटरनेट के…

    Continue reading
    काशी विद्यापीठ में PDA Youth Meet Up अभियान के तहत एपीजे अब्दुल कलाम को दी गई श्रद्धांजलि, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर हुई चर्चा:
    • October 16, 2026

    वाराणसी, 15 अक्टूबर 2026। PDA Youth Meet Up अभियान के अंतर्गत महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *