सिद्धार्थनगर में टंकी हादसा: 3 बच्चे गिरे, 2 युवक फंसे, सुबह हेलिकॉप्टर से बचाई गई जान:

सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश | सिद्धार्थनगर में कांशीराम आवास योजना के पास बनी पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ते समय सीढ़ी टूटने से बड़ा हादसा हो गया। यह घटना कल सदर थाना क्षेत्र के बेलहिया चौराहे के पास हुई, जब 5 युवक टंकी पर चढ़ रहे थे और अचानक सीढ़ी भरभराकर गिर गई।

हादसे में 3 बच्चे नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं 2 युवक टंकी के ऊपर ही फंस गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। मौके पर डीएम, एडीएम, अपर पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल और राहत-बचाव दल पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

करीब 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आज सुबह फंसे युवकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। सुबह 5:20 बजे गोरखपुर से सेना का हेलिकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचा, जिसके बाद लगभग 15 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू के बाद सेना के जवान दोनों युवकों को अपने साथ गोरखपुर ले गए।

जानकारी के मुताबिक, रात के दौरान टंकी तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्ता बनाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन रात 3 बजे के आसपास शुरू हुई बारिश के चलते काम बाधित हो गया। इसके बाद स्थिति को देखते हुए सेना के हेलिकॉप्टर की मदद ली गई।

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान डीएम, एडीएम, एसडीएम, सीओ सदर समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

  • Related Posts

    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    • September 18, 2026

    पुरंदरपुर (महराजगंज)। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के परसोहिया, मधुकरपुर गांव में पार्टी के दौरान अचानक गोली चलने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जिसान हाशमी पुत्र…

    Continue reading
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    • September 18, 2026

    महराजगंज। धानी ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा नगवा में बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। गांव में पक्के विद्युत पोल के अभाव में कई जगह बांस-बल्ली के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर ट्रंप की नजर, 100% तक टैरिफ लगाने का अधिकार:
    पुरंदरपुर में पार्टी के दौरान चली गोली, 17 वर्षीय युवक की मौत से मचा हड़कंप:
    धानी ब्लॉक के नगवा में बिजली व्यवस्था बदहाल, बांस-बल्ली के सहारे लटक रहे तार:
    PM मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाने के अभियान पर सौरव दास का नया बयान:
    विश्वकर्मा जयंती: बृजमनगंज में नगर पंचायत की गाड़ियों का हुआ पूजन, नगर अध्यक्ष ने चढ़ाया तिलक-माल्यार्पण: