शादी की खुशियां मातम में बदली, विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला, दहेज हत्या का आरोप:

बृजमनगंज, महराजगंज | बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बचगंगपुर के थापापुर टोले में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब शनिवार की सुबह घर की बड़ी बहू का शव पंखे से लटकता हुआ मिला।

बताया जा रहा है कि मृतका के देवर कृष्ण मोहन द्विवेदी की बारात शुक्रवार की शाम कुरहवां खुर्द, नई कोट महराजगंज गई थी। मृतका अंशु देवी पूरे समारोह में हंसी-खुशी शामिल रही। रात्रि में भी गांव और घर की महिलाओं के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर खुशी जाहिर की।

लेकिन शनिवार की सुबह घर में अंशु पत्नी कृष्ण गोपाल द्विवेदी (उम्र करीब 26 वर्ष) का शव छत के पंखे से लटकता मिला, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बारात शनिवार को वापस आने के बाद यह घटना सामने आई।

थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

दहेज हत्या का आरोप:
मृतका के भाई कृष्ण चंद द्विवेदी निवासी केशौली ने बृजमनगंज पुलिस को तहरीर देकर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट कांड में दो भाई गिरफ्तार:
    • May 19, 2026

    महाराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुर अदरौना में 14 मई 2026 को हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार…

    Continue reading
    मुसलमान पहले हिन्दू थे, राजा भैया के बयान से छिड़ा विवाद:
    • May 19, 2026

    उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष Raghuraj Pratap Singh उर्फ राजा भैया का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिडिल ईस्ट संकट के बीच मोदी-ट्रंप की मुलाकात के आसार:
    अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टेस्ट टीम घोषित, 3 युवा खिलाड़ियों को मौका:
    बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट कांड में दो भाई गिरफ्तार:
    मुसलमान पहले हिन्दू थे, राजा भैया के बयान से छिड़ा विवाद:
    ₹96 के पार पहुंचा 1 अमेरिकी डॉलर, रुपये में बड़ी गिरावट: