सिद्धार्थनगर हादसा, पानी की टंकी बनी खतरा, सीढ़ी टूटते ही 3 बच्चे गिरे, 2 युवक ऊपर फंसे:

ब्रेकिंग न्यूज | सिद्धार्थनगर में कांशीराम आवास योजना के पास बनी पानी की टंकी की सीढ़ी टूटने से बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि 5 युवक पानी की टंकी के ऊपर चढ़ रहे थे, तभी अचानक सीढ़ी भरभराकर टूट गई।

सीढ़ी टूटने से 3 बच्चे नीचे गिर गए, जबकि 2 युवक टंकी के ऊपर ही फंसे रह गए। घायल 3 बच्चों को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही DM, ADM और ASP सहित भारी संख्या में पुलिस बल और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया।

DM, ADM और ASP सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद

फिलहाल बचाव दल टंकी के ऊपर फंसे 2 युवकों को सुरक्षित नीचे उतारने में जुटा हुआ है। यह घटना सदर थाना क्षेत्र के बेलहिया चौराहे के पास की बताई जा रही है।

News Reported by: Pulkit kumar Agrahari Reporter-(Up Live Express)

  • Related Posts

    गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, सीएम योगी और नितिन नवीन ने विपक्ष को घेरा:
    • November 4, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली: उत्तर प्रदेश में बुधवार को भाजपा ने गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली का आयोजन किया। गोरखपुर में आयोजित रैली को…

    Continue reading
    धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- यूपी में प्रवेश वर्जित होना चाहिए:
    • November 4, 2026

    बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *