25 साल जेल में बिताने के बाद आया कोर्ट का फैसला, 26 साल पुराने चोरी केस में दोषी करार :

महराजगंज में 26 साल पुराने चोरी के मामले में सोमवार को बड़ा फैसला आया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने आरोपी गुड्डू उर्फ राजेश (निवासी- भुवनी, थाना घुघुली) को दोषी ठहराया।

कोर्ट ने आरोपी की जेल में पहले से बिताई गई करीब 25 साल की अवधि को ही सजा मानते हुए 2000 रुपये का अर्थदंड लगाया। तय समय में जुर्माना न भरने पर उसे दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

यह मामला 1999 का है, जब घुघुली थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात दर्ज हुई थी। पुलिस ने जांच के दौरान गुड्डू उर्फ राजेश को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर आरोपपत्र दाखिल किया।

लंबे समय तक चले मुकदमे में गवाहों के बयान और बरामदगी रिपोर्ट समेत ठोस सबूत पेश हुए, जिनके आधार पर आरोप सिद्ध हुए। न्यायालय ने माना कि आरोपी के पास चोरी का सामान पाया जाना कानून के तहत गंभीर अपराध है।

  • Related Posts

    बृजमनगंज में विकास की नई शुरुआत, 57 लाख से ठाकुरद्वारा पोखरी का होगा सुंदरीकरण :
    • December 17, 2025

    बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विकास कार्यों को गति मिल रही है। वार्ड नंबर 9 स्थित ठाकुरद्वारा पोखरी के सुंदरीकरण के लिए 57 लाख रुपये की लागत से…

    Continue reading
    विजय दिवस पर नौतनवा में शहीदों को श्रद्धांजलि, 1971 के वीरों को किया गया नमन :
    • December 16, 2025

    नौतनवा। विजय दिवस के अवसर पर नौतनवा में 1971 के भारत–पाकिस्तान युद्ध के शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने रेलवे स्टेशन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजनीतिक हलचल- JDU मंत्री बोले, पूरा देश नीतीश को पीएम बनते देखना चाहता है :
    बृजमनगंज में विकास की नई शुरुआत, 57 लाख से ठाकुरद्वारा पोखरी का होगा सुंदरीकरण :
    बृजमनगंज- 25 वर्षीय विवाहिता फंदे से लटकी मिली, पुलिस जांच में जुटी:
    बृजमनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 बाइक बरामद, बाइक चोरी का नेटवर्क टूटा:
    विजय दिवस पर नौतनवा में शहीदों को श्रद्धांजलि, 1971 के वीरों को किया गया नमन :