डीएम की टीचरों के साथ बैठक में पोर्न फिल्म चलाने की शर्मनाक हरकत — महिला बीएसए मीटिंग से तुरंत बाहर, FIR दर्ज :

अश्लील टिप्पणियों से भड़का प्रशासन :
महराजगंज में शिक्षा विभाग की ई-चौपाल के दौरान घिनौनी हरकत से हड़कंप मच गया। डीएम संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में चल रही ऑनलाइन मीटिंग में अचानक पोर्न वीडियो चला दिया गया। इस घटिया करतूत से अफसर हक्का-बक्का रह गए। महिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने तुरंत मीटिंग छोड़ दी, जबकि अन्य अफसर भी तुरंत लेफ्ट हो गए। इसी बीच, एक और शख्स ने बेहूदा और अश्लील बातें करना शुरू कर दीं।

7 अगस्त को हुई थी घटना, 9 अगस्त को दर्ज हुई FIR
यह मीटिंग सरकारी स्कूलों की समस्याएं जानने और जनता से सीधे संवाद के लिए आयोजित की गई थी। जिला सूचना अधिकारी ने जूम मीटिंग का लिंक विभिन्न ग्रुपों में शेयर किया था। इसी दौरान “जेसन जूनियर” नाम के यूजर ने स्क्रीन शेयर कर दी और पोर्न वीडियो चला दिया। वहीं, “अर्जुन” नाम के दूसरे यूजर ने गंदी भाषा का इस्तेमाल किया।

शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई :
बीएसए रिद्धि पांडेय के आदेश पर फरेन्दा के खंड शिक्षा अधिकारी सुदामा प्रसाद ने कोतवाली में 2 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई। पुलिस ने इसे साइबर अपराध मानते हुए जांच शुरू कर दी है और साइबर थाने की मदद से आरोपियों की तकनीकी पहचान की जा रही है।

कानून के शिकंजे से नहीं बच पाएंगे आरोपी :
सदर कोतवाल सत्येन्द्र राय ने साफ चेतावनी दी है — “यह सिर्फ प्रशासनिक बैठक में शालीनता भंग करने का मामला नहीं, बल्कि गंभीर साइबर अपराध है। आरोपियों की पहचान होते ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

जिला प्रशासन ने इस शर्मनाक और बेहूदा हरकत को बेहद गंभीरता से लिया है और स्पष्ट कर दिया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    बलिया में PDA YOUTH MEET UP: शिक्षा, रोजगार और छात्रवृत्ति के मुद्दे उठे, 2027 चुनाव पर भी चर्चा:
    • October 25, 2026

    बलिया, 24 अक्टूबर 2026 | समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंकुर पाण्डेय के नेतृत्व में PDA YOUTH MEET UP अभियान के तहत सतीश चंद्र महाविद्यालय में नौजवानों की बैठक…

    Continue reading
    रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, ₹3,170 तक पहुंचा टिकट का दाम:
    • October 22, 2026

    रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण: द राइज ऑफ ए लेजेंड’ की रिलीज से पहले बढ़ी चर्चा, 3,170 तक पहुंची टिकट की कीमत, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: द राइज…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *