महराजगंज में विकसित कृषि संकल्प अभियान महराजगंज में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ, 12 जून तक चलेगा कार्यक्रम

महराजगंज के बैजू डेहरा में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर शुरू हुआ यह अभियान 12 जून तक चलेगा।

मंत्री ने कार्यक्रम में कृषि स्टालों का निरीक्षण किया, उन्होंने किसानों को ट्रैक्टर की चाबी और विभिन्न फसलों के मिनी किट वितरित किए, पंकज चौधरी ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार वैज्ञानिकों को सीधे गांवों में भेजा जा रहा है, वे किसानों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी देंगे।

अभियान में उन्नत बीजों का वितरण किया जाएगा, किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड और सिंचाई की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा, मंत्री ने बताया कि गेहूं का समर्थन मूल्य 2015 में 1000 रुपए प्रति क्विंटल था, अब यह बढ़कर 2425 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है।

सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपए की सहायता दे रही है, यह राशि सीधे उनके खातों में जाती है, मंत्री जी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य भारत को विश्व की खाद्य टोकरी बनाना है।

पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि यह अभियान ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा, उन्होंने इसे भारतीय कृषि व्यवस्था में बदलाव लाने वाला कदम बताया।

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जिला महामंत्री बबलू यादव, प्रमुख बेद प्रकाश शुक्ल, चेयरमैन उमेश जायसवाल, डीडी कृषि संजीव कुमार पटेल, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, जयनाथ सिंह, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र नाथ, पन्नालाल जायसवाल, देवेंद्र गिरि, रुपेश शर्मा, और कई अन्य स्थानीय नेता एवं किसान शामिल रहे।

  • Related Posts

    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान:
    • September 5, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस के…

    Continue reading
    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने राम भक्तों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद:
    • September 4, 2026

    श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम के भक्तों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: