महिला से छेड़छाड़ कर छत से दिया धक्का महराजगंज : रात को छत पर सो रही महिला के साथ युवक ने की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज के नगर पालिका क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, घटना 1 जून की रात करीब 12 बजे की है, महिला अपने घर की छत पर मच्छरदानी लगाकर सो रही थी।

मोहल्ले का एक युवक छत पर चढ़कर महिला से अश्लील हरकतें करने लगा, महिला के शोर मचाने पर उसका जेठ जाग गया और छत की तरफ भागा, खुद को घिरता देख आरोपी ने महिला को गालियां देते हुए छत से नीचे धक्का दे दिया।

परिजन तुरंत घायल महिला को महराजगंज के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है, सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2), 115(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान:
    • September 5, 2026

    बृजमनगंज, महराजगंज | जनपद महराजगंज के बृजमनगंज स्थित आलमाइटी पब्लिक इण्टरमीडिएट कालेज में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के जन्म दिवस एवं शिक्षक दिवस के…

    Continue reading
    राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा ने राम भक्तों से मांगा समर्थन और आशीर्वाद:
    • September 4, 2026

    श्री राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ने शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम के भक्तों से समर्थन और आशीर्वाद की अपील की। उन्होंने कहा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईकोर्ट ने तौकीर रज़ा की जमानत ठुकराई, ‘सर तन से जुदा’ नारे को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी:
    लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग तेज, 21 साल से बंद है चुनाव:
    एक साल में चौथी पोस्टिंग बदली, IAS नेहा मारव्या सिंह ने जताई नाराजगी:
    लखनऊ में बीजेपी की बड़ी बैठक विनोद तावड़े ने अखिलेश यादव के PDA को घेरा:
    आलमाइटी संस्था ने बढ़ाया गुरुजनों का मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान: