प्रयागराज माघ मेले से वायरल हुई दातुन विक्रेता युवती:

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में आयोजित हो रहे माघ मेले के दौरान नीम का दातुन बेचने वाली एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में युवती पारंपरिक परिधान और सादगी भरे अंदाज़ में दातुन बेचती दिखाई दे रही है।

सोशल मीडिया यूज़र्स उसकी कजरारी आँखों, सहज मुस्कान और सरल व्यक्तित्व की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वायरल होने के बाद मेले में उसके पास लोगों की भीड़ जुटने लगी है और कई लोग वीडियो बनाने व तस्वीरें लेने के लिए पहुंच रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवती को लोग ‘बासमती’ नाम से संबोधित कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूज़र्स उसकी तुलना पहले महाकुंभ में वायरल हुई लड़की से करते हुए उसे ‘नई मोनालिसा’ कह रहे हैं।

हालांकि, युवती की निजी जानकारी या पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

  • Related Posts

    सरकार के मुखिया के तौर पर PM मोदी के 25 साल पूरे, देशभर में BJP-NDA मनाएगा खास दिन:
    • October 7, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे कर रहे हैं। 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुआ उनका राजनीतिक…

    Continue reading
    हिंदी दिवस पर अमित शाह बोले मातृभाषा से ही भारत को बेहतर समझ सकता है बच्चा:
    • September 14, 2026

    हिंदी दिवस के अवसर पर मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘वंदे मातरम्’ के महत्व और मातृभाषा की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ‘वंदे…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *