लेहरा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत:

लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौतमहराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बढ़नी–नकहा–गोरखपुर रूट पर चलने वाली ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 25 वर्षीय अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला कथित तौर पर ट्रेन के सामने आ गई थी। हालांकि, इस संबंध में अभी तक पुलिस या रेलवे प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    गोरखपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली, सीएम योगी और नितिन नवीन ने विपक्ष को घेरा:
    • November 4, 2026

    ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली: उत्तर प्रदेश में बुधवार को भाजपा ने गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली का आयोजन किया। गोरखपुर में आयोजित रैली को…

    Continue reading
    धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर अखिलेश का पलटवार, कहा- यूपी में प्रवेश वर्जित होना चाहिए:
    • November 4, 2026

    बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *