आंधी-तूफान और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट, कई राज्यों पर नजर:

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर रहा है। इसके प्रभाव से 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अगले दो दिनों तक हीट वेव की स्थिति बनी रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों के दौरान असम और कर्नाटक में 12 से 20 सेंटीमीटर तक अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की गई है। दूसरी ओर राजस्थान के कुछ इलाकों से ओलावृष्टि की खबरें भी सामने आई हैं। हालांकि बारिश के चलते लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं विदर्भ क्षेत्र में हीट वेव की स्थिति की रिपोर्ट भी प्राप्त हुई है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा हरनई, सोलापुर, हैदराबाद, भद्रादरी, कोटागुयम, कलिंगपट्टनम, पारादीप, बरपाडा, पुरुलिया, धनबाद और मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों तक पहुंचने की प्रबल संभावना है।

इसके अलावा मानसून आने वाले दो-तीन दिनों में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ और क्षेत्रों को भी कवर कर सकता है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर सक्रिय है, जबकि एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान के ऊपर बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान से बांग्लादेश तक एक ट्रफ रेखा विस्तारित है, वहीं दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में केरल से तमिलनाडु तट तक एक शियर जोन सक्रिय है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते पूरे उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। विशेष रूप से राजस्थान में गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी (डस्ट स्टॉर्म) चलने की आशंका जताई गई है।

  • Related Posts

    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading
    प्रल्हाद जोशी ने संभाला केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार:
    • July 26, 2026

    Education Ministry: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कर्तव्य भवन में औपचारिक रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।कार्यभार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पेपर लीक करने वालों पर अब कड़ा शिकंजा, 10 साल की सजा का प्रावधान:
    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    नए विधायक निवास में बड़ा हादसा! 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत:
    एथेनॉल विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा दावा, बोले- मेरा कोई रोल नहीं:
    छात्रों को डराने-धमकाने के आरोप में सत्यम पंडित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग: