यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 64 नामों पर लगी मुहर:

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले भाजपा ने अपनी नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को जारी की गई सूची में कुल 64 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई टीम में 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री, 19 मंत्री, 6 क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, 6 कार्यालय मंत्री और 6 मोर्चा अध्यक्ष शामिल हैं।

नई टीम में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं विधायक पूजा पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे नीरज सिंह को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले राजनाथ सिंह के बड़े बेटे पंकज सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा प्रतापगढ़ के रोहित मिश्रा को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वह अब तक युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

सामाजिक समीकरणों की बात करें तो नई टीम में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह समेत कुल 25 पदाधिकारी ओबीसी वर्ग से हैं। इस बार ठाकुर और ब्राह्मण पदाधिकारियों की संख्या में कमी देखने को मिली है। ठाकुरों की संख्या 7 से घटकर 6 और ब्राह्मणों की संख्या 8 से घटकर 6 हो गई है।

महिला प्रतिनिधित्व की बात करें तो नई कार्यकारिणी में 12 महिलाओं को जगह दी गई है। भूपेंद्र चौधरी की पिछली टीम में भी महिलाओं की संख्या 12 ही थी। नई टीम में 4 महिला प्रदेश उपाध्यक्ष, 1 महिला महामंत्री और 7 महिला प्रदेश मंत्री बनाई गई हैं। पिछली कार्यकारिणी में 18 प्रदेश उपाध्यक्ष थे, जबकि इस बार यह संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

इनमें सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, मोहित बेनीवाल और धर्मेंद्र सिंह समेत 4 चेहरों को दोबारा मौका दिया गया है, जबकि 15 नए चेहरों को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि पंकज चौधरी 14 दिसंबर 2025 को यूपी भाजपा के निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। उनके अध्यक्ष बनने के करीब छह महीने बाद प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

  • Related Posts

    BJP यूपी में संगठनात्मक बदलाव, क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा:
    • August 8, 2026

    लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए क्षेत्र एवं मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की है। पार्टी की जारी सूची के अनुसार छह नेताओं…

    Continue reading
    भीषण सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हुए पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल:
    • July 29, 2026

    सिसवा बाजार (महराजगंज): कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बरवा द्वारिका के पास 24 जुलाई की रात हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्राम सभा रजवल मदरहा निवासी कृष्णा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोटन में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस:
    लखनऊ में CM योगी की तिरंगा यात्रा, बोले- ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं:
    क्या UPI से पैसे भेजने पर देना होगा शुल्क? वित्त मंत्री ने दिया जवाब:
    BJP यूपी में संगठनात्मक बदलाव, क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों की घोषणा:
    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बृजमनगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: