लखनऊ से आए 32 डॉक्टरों ने सिद्धार्थनगर के 14 गांवों में किया निःशुल्क उपचार:

सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) जनपद सिद्धार्थनगर में श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के अंतर्गत नेशनल मेडिकोज़ ऑर्गेनाइजेशन अवध एवं गोरक्ष प्रांत तथा श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में एकल अभियान के कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिले के 14 गांवों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।

इन शिविरों में लखनऊ से आए 32 चिकित्सकों की टीम ने लगभग 3000 से अधिक ग्रामीणों का निःशुल्क उपचार किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के सीनियर रेजिडेंट डॉ. संदीप एवं डॉ. प्रभात पांडेय ने किया।

यह जानकारी एकल भाग के अध्यक्ष ओमप्रकाश ने रविवार को जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में आयोजित समापन एवं प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह में दी। उन्होंने बताया कि भारत–नेपाल सीमा से सटे इलाकों में आयोजित यह स्वास्थ्य मेला श्रृंखला पूरे प्रदेश में एक साथ शुरू की गई थी।

सिद्धार्थनगर जिले में लगभग 10 स्वास्थ्य शिविर लगाए गए, जिनमें स्थानीय एवं बाहरी चिकित्सकों को मिलाकर करीब दो दर्जन डॉक्टरों ने सक्रिय सहभागिता की।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में नेशनल मेडिकोज़ ऑर्गेनाइजेशन एवं श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास द्वारा चिकित्सकों की टीम भेजी गई थी। इन शिविरों का संचालन एकल अभियान, सीमा जागरण मंच, वनवासी कल्याण आश्रम, विश्व हिंदू परिषद, सेवा भारती सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के सहयोग से सफलतापूर्वक किया गया।

इस अवसर पर डॉ. प्रभात पांडेय ने बताया कि चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं तथा संतुलित आहार, माहवारी स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता भी फैलाई। ग्रामीणों ने इन स्वास्थ्य शिविरों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और लगभग 3000 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवा यात्रा का लाभ प्राप्त किया। गांवों में सेवा देना चिकित्सकों के लिए भी एक नया और प्रेरणादायक अनुभव रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शुभम श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन एकल जिला मंत्री राणा प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर एकल अभियान प्रमुख शिवकरण, सीमा मिश्रा, प्रदीप वर्मा, राजेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस से संक्रमित नर्स की मौत:
    • February 13, 2026

    पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस से संक्रमित 25 वर्षीय महिला नर्स की गुरुवार को मौत हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इस घटना की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग के…

    Continue reading
    पतंजलि के घी के सैंपल जांच में फेल, घी खाने लायक नहीं ₹1.40 लाख का जुर्माना :
    • November 29, 2025

    योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि के घी के सैंपल उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में गुणवत्ता जांच (Quality Check) में फेल पाए गए हैं, जांच में मानकों पर खरा न…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सपा पर CM योगी आदित्यनाथ का तंज—ऐसा रंग बदला कि गिरगिट भी शरमा जाए:
    भारतीय मुद्रा में बड़ी गिरावट: पहली बार ₹95 के पार निकला डॉलर, अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया:
    बृजमनगंज में पुलिस का शिकंजा, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:
    पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह के कोऑपरेटिव चेयरमैन बनने पर बृजमनगंज में जश्न:
    मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, काम निपटाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट: